कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इस साल अप्रैल में शांघाई में एक भी कार नहीं बिकी
शांघाई (चीन) में अप्रैल-2022 में कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण शोरूम बंद होने के बाद एक भी कार नहीं बेची गई थी जबकि इस शहर की जनसंख्या करीब 2.5 करोड़ है। चाइना असोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने कहा है कि यह एक दशक में अप्रैल में सबसे खराब बिक्री का रिकॉर्ड था। चीन ने कोविड-19 को लेकर सख्त प्रतिबंध लगाए थे।