कोविड-19 बॉडी बैग खरीद केस में मुंबई की पूर्व मेयर ने ईडी से पेश होने के लिए मांगे 4 हफ्ते
मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोविड-19 बॉडी बैग खरीद घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा है। बकौल किशोरी, ईडी को जो दस्तावेज़ चाहिए थे, उन्हें इकट्ठा करने के लिए कुछ समय की ज़रूरत है। गौरतलब है, किशोरी ने इससे पहले कहा था कि वह एजेंसी के सामने पेश होंगी।