कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया में जीवन प्रत्याशा 1.6 साल घटी: लैंसेट की स्टडी
द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कोविड-19 महामारी (2019 से 2021 के बीच) के दौरान दुनियाभर में जीवन प्रत्याशा 1.6 साल घट गई। अध्ययन के अनुसार, 2019-2021 के बीच 204 में से 84% देशों और क्षेत्रों में जीवन प्रत्याशा में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 1950 से 2021 तक दुनियाभर में जीवन प्रत्याशा करीब 23 साल बढ़ी थी।