कोविड-19 महामारी के समय नहीं थी सेविंग्स, दिन में एक केला खाकर रहती थी: स्माइली सूरी
फिल्म निर्माता महेश भट्ट की भतीजी और फिल्म 'कलयुग' की अभिनेत्री स्माइली सूरी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनके पास सेविंग्स नहीं थी और उन्हें दिन के आखिर में एक केला खाकर सोना पड़ता था। स्माइली ने कहा, "मैं कॉफी पीकर ज़िंदा रहती थी और कई बार खाना खाने के लिए लंगर में भी गई थी।"