कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच किन राज्यों/यूटी में हैं सर्वाधिक सक्रिय मामले?
देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि होने के बीच बीते 24 घंटों में 918 नए मामले सामने आए और सक्रिय मामले बढ़कर 6,350 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, केरल में सर्वाधिक 1,796 सक्रिय मामले हैं जिसके बाद क्रमश: महाराष्ट्र (1,308), गुजरात (740), कर्नाटक (616), तमिलनाडु (363), तेलंगाना (237) और दिल्ली (209) का स्थान है।