कोविड-19 में जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिजन को यूपी सरकार देगी ₹5.3 करोड़ मुआवज़ा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शनिवार को एलान किया कि कोविड-19 के दौरान जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिजन को कुल ₹5.3 करोड़ का मुआवज़ा दिया जाएगा। सीएम योगी के कार्यालय के अनुसार, यूपी सरकार ने बीते जुलाई में कोविड-19 से जान गंवाने वाले 50 पत्रकारों के प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख मुआवज़ा दिया था।