कोविड-19 व गंभीर निमोनिया से पीड़ित होने के बाद 24x7 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं ललित मोदी
पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वह मेक्सिको में 2 सप्ताह में 2 बार कोविड-19 से संक्रमित होने और गंभीर निमोनिया से पीड़ित होने के बाद से 24x7 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्होंने अपने 2 डॉक्टरों के साथ तस्वीरें शेयर कर कहा कि 3 हफ्ते के बाद उन्हें मेक्सिको से लंदन एयरलिफ्ट किया गया।