कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वालों को ₹5,000 का इनाम मिलने का दावा फर्ज़ी: सरकार
केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप पर वायरल हो रहे उस मेसेज का खंडन किया है जिसमें कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वालों को सरकार द्वारा ₹5,000 का इनाम मिलने का दावा किया जा रहा है। मेसेज में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगवाने वालों को एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा ₹5,000 दिए जा रहे हैं।