कोविड-19 संक्रमित पाए जाने वाले खिलाड़ियों को होगी टी20 विश्व कप के मैच खेलने की अनुमति

आईसीसी ने कहा है कि टी20 विश्व कप-2022 में कोविड-19 संक्रमित पाए जाने वाले खिलाड़ियों को मैचों में खेलने की अनुमति होगी। बकौल आईसीसी, संक्रमित खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान किसी अनिवार्य टेस्ट या आइसोलेशन से नहीं गुज़रना होगा। हर केस की गंभीरता के आधार पर टीम के डॉक्टर आकलन करेंगे कि संक्रमित खिलाड़ी का खेलना उचित है या नहीं।

Load More