कोविड-19 से जान गंवाने वाली सफाईकर्मी के परिवार को दिल्ली सरकार ने दिए ₹1 करोड़
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि कोविड-19 महामारी में एक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाली सफाईकर्मी कमलेश नामक महिला के परिवार को ₹1 करोड़ दिए गए। दिल्ली सरकार ने 2020 में ऑन ड्यूटी कोविड-19 संक्रमित होने के बाद जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवार को ₹1 करोड़ देने की घोषणा की थी।