कोविड-19 से जान गंवाने वाले अधिकारी के परिजन को दिल्ली सरकार ने ₹1 करोड़ दिए
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड-19 महामारी में ड्यूटी के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले दिल्ली सरकार में अधिकारी रहे अरुण रक्षित के परिजन को बुधवार को ₹1 करोड़ का चेक सौंपा। रक्षित दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) थे। उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा, "हम अपने कोविड-19 योद्धाओं के बलिदान को कभी भी नहीं भूलेंगे।"