कोविड-19 से दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना भारत, ब्राज़ील को पीछे छोड़ा

ब्राज़ील को पछाड़कर भारत कोविड-19 से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बन गया है। दैनिक मामलों में 90,802 की रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कुल केस 42,04,613 हो गए हैं। ब्राज़ील में अबतक 41,37,521 मामले सामने आए हैं। भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 71,642 हो गई है जबकि 8,82,542 केस ऐक्टिव हैं और 32,50,429 लोग ठीक हो चुके हैं।

Load More