कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद मैदान पर साथियों से दूर खड़े दिखे ऑस्ट्रेलिया के ग्रीन
कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन ने मैदान पर अपने साथियों से सोशल डिस्टेंसिंग बना ली है। गाबा में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले राष्ट्रगान के दौरान ग्रीन मैदान पर अपने साथियों से दूर खड़े दिखे जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक फैन ने टिप्पणी की, "उन्हें आराम दिया जाना चाहिए था।"