कोविड-19 से स्थगित हुए 19वें एशियन गेम्स की नई तारीखों का हुआ एलान, अगले साल चीन में होगा
एशियन गेम्स 2022 के आयोजकों ने बताया है कि कोविड-19 के कारण स्थगित हुए 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 2023 में होगा। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने बताया है कि एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 के बीच हांगजो (चीन) शहर में होगा। गौरतलब है, एशियन गेम्स का आयोजन इस साल सितंबर में होना था।