कोविड-19 होने के बावजूद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20I मैच खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्श
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 3 मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए कप्तान बनाए गए ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर मिचल मार्श कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, कोविड-19 पॉज़िटिव होने के बावजूद मार्श 9 फरवरी को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी20I मैच में कप्तानी करेंगे। मार्श मैच के दौरान फील्डिंग करते समय मैदान पर खिलाड़ियों से दूरी बनाकर रखेंगे।