कोविन का डेटा लीक करने को लेकर बिहार से एक शख्स अरेस्ट; आरोपी की मां है स्वास्थ्य कर्मचारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टेलीग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कोविन पोर्टल से डेटा लीक करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसकी मां स्वास्थ्य कर्मचारी है। आरोपी व्यक्ति की मदद करने के आरोप में एक अन्य को भी पकड़ा गया।