कोविन पूरी तरह से सुरक्षित है, डेटा लीक होने की खबरें आधारहीन हैं: केंद्र सरकार
कोविन पोर्टल पर मौजूद भारतीयों का डेटा टेलीग्राम ऐप पर लीक होने की रिपोर्ट्स पर केंद्र सरकार ने कहा है, "ऐसी सभी रिपोर्ट्स आधारहीन हैं, कोविन पूरी तरह से सुरक्षित है...बिना ओटीपी के वैक्सीनेटेड लोगों का डेटा किसी के साथ शेयर नहीं हो सकता।" बकौल केंद्र, कोविन के डेटा की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।