कोविशील्ड की पहली डोज़ लेने पर टीटीएस का खतरा सर्वाधिक होता है: आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक
आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेड़कर के अनुसार, कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले 10 लाख में से केवल 7-8 व्यक्तियों को दुर्लभ साइड इफेक्ट टीटीएस का खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया, "खतरा सर्वाधिक तब होता है जब आप वैक्सीन की पहली डोज़ लेते हैं...लेकिन दूसरी डोज़ के साथ इसका खतरा कम और...तीसरी के साथ सबसे कम हो जाता है।"