कोश्यारी को पद छोड़ने पर विचार करना चाहिए: शिवाजी पर उनके बयान को लेकर अजीत पवार
महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजीत पावर ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 'छत्रपति शिवाजी पुराने युग के नायक थे' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह (राज्यपाल) राज्य की भावनाओं और छत्रपति शिवाजी को नहीं समझ सकते तो उन्हें अपना पद छोड़ने पर विचार करना चाहिए। बकौल पवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।