को-स्टार्स ने कहा था- यह फिल्म की तो करियर खत्म कर लोगी: 'चमकीला' को लेकर परिणीति
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे याद है कि जब मैंने अपने को-स्टार्स को बताया कि मैं यह फिल्म (अमर सिंह चमकीला) कर रही हूं...तो उनमें से कुछ ने कहा- 'क्या तुम पागल हो गई हो?'" उन्होंने कहा, "को-स्टार्स ने कहा था कि तुमने यह फिल्म की तो अपना करियर खत्म कर लोगी।"