कोहरे के कारण कर्नाटक में सड़क पर खडे़ टैंकर से टकराई कार, 12 लोगों की हुई मौत
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर गुरुवार सुबह एक कार सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा गई जिससे 4 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। एसपी डीएल नागेश ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कोहरे के कारण कम विज़िबिलिटी होने के चलते यह हादसा हुआ है।