कोहरे से प्रभावित उड़ानों को बिना अतिरिक्त शुल्क के रीशेड्यूल करवा सकेंगे यात्री: एअर इंडिया
एअर इंडिया ने कोहरे से प्रभावित उड़ानों के यात्रियों के लिए 'फॉगकेयर' पहल शुरू की है। एअर इंडिया के मुताबिक, "यात्रियों को प्रभावित उड़ानों की सूचना फोन व ईमेल पर दी जाएगी जिसके बाद वे बिना अतिरिक्त शुल्क दिए अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल या रद्द कर सकेंगे।" यह सुविधा शुरुआत में दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए होगी।