कोहली और रोहित को टी-20 विश्वकप में ओपनिंग करते देखना चाहूंगा: ब्रैड हॉग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में अगर विराट कोहली खेलते हैं तो वह उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते देखना चाहेंगे। हॉग ने आगे कहा कि अगर रोहित या विराट दोनों में से कोई भी एक पारी के दौरान अच्छी बल्लेबाज़ी करता है तो टीम को सटीक शुरुआत मिल सकती है।