कोहली के 500 अंतर्राष्ट्रीय मैच के बाद सचिन की तुलना में कैसा है उनका रिकॉर्ड?
वेस्टइंडीज़-भारत दूसरा टेस्ट मैच विराट कोहली का 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था। कोहली ने 500 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 53.63 की औसत से 25,582 रन बनाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर ने 500 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 48.48 की औसत से 24,874 रन बनाए थे। कोहली ने 500 मैचों के बाद 76 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हैं जबकि सचिन ने 75 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए थे।