कोहली के अंदर जुनून दिखता है, आरसीबी मेरी टीम है: इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन
इंग्लिश फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने आरसीबी को अपनी पंसदीदा आईपीएल टीम बताया है। केन ने विराट कोहली को लेकर कहा, "जब आप उन्हें खेलते हुए देखते हैं तो उनके अंदर जुनून और आग दिखाई देती है।" उन्होंने कहा, "वह डाउन टू अर्थ हैं...मैं भाग्यशाली रहा...कि उनसे कई बार मिलने व बात करने का मौका मिला।"