कोहली को उनके 100वें टेस्ट से पहले किया गया सम्मानित, पत्नी अनुष्का शर्मा रहीं मौजूद

भारत-श्रीलंका टेस्ट से पहले मोहाली में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को उनके 100वें टेस्ट मैच के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोहली की पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं और भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली को एक विशेष कैप भेंट की। कोहली 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय बने हैं।

Load More