कोहली को गले लगाने को लेकर हिरासत में लिए गए फैन का माला पहनाकर किया गया स्वागत
इंदौर में भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20I मैच के दौरान मैदान में घुसकर विराट कोहली को गले लगाने को लेकर हिरासत में लिए गए फैन का थाने से लौटने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया है। पुलिस द्वारा रिहा किए जाने के बाद फैन को माला पहनाए जाने का वीडियो सामने आया है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी।