कोहली को मेसेज किया था कि एक बार फिर बड़े मंच पर भिड़ते हैं: आईपीएल एलिमिनेटर पर अश्विन
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि उन्होंने आईपीएल-2024 में आरआर-आरसीबी एलिमिनेटर से पहले पूर्व आरसीबी कप्तान विराट कोहली को मेसेज भेजा था कि 'आइए, एक बार फिर बड़े मंच पर मुकाबला करते हैं'। कोहली ने मैच में 33(24) रन बनाए थे। वहीं, अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे।