कोहली को लगता है कि वह रोनाल्डो की तरह फुटबॉल खेलते हैं पर ऐसा नहीं है: युवराज सिंह
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि विराट कोहली खुद को बहुत बड़ा फुटबॉलर समझते हैं। उन्होंने कहा, "वह खुद को क्रिस्टियानो रोनाल्डो समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। विराट फाड़ू बल्लेबाज़ हैं लेकिन मैं बेहतर फुटबॉलर हूं।" युवराज ने कहा कि जब क्रिकेट खेल रहे हों तो विराट रोनाल्डो के समान हैं।