'कोहली, कोहली' के नारे लगा रहे ईडन गार्डन्स के दर्शकों को नवीन ने किया चुप रहने का इशारा
एलएसजी के पेसर नवीन-उल-हक ने 'कोहली, कोहली' के नारे लगा रहे ईडन गार्डन्स के दर्शकों को होठों पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। केकेआर की पारी के 14वें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज़ का विकेट गिरने के बाद नवीन ने यह इशारा किया। मैच में एलएसजी ने केकेआर को 1 रन से हराया।