कोहली गोल्डन डक पर हुए आउट, आईपीएल ने उनके रिऐक्शन का वीडियो शेयर किया
एलएसजी के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल 2022 मैच में आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए जिसका वीडियो आईपीएल ने शेयर किया है। इस वीडियो में कोहली को आउट होने के बाद एक उदास मुस्कान के साथ रिऐक्शन देते हुए देखा जा सकता है। यह कोहली का आईपीएल में चौथा गोल्डन डक है।