कोहली द्वारा चेज़ करते हुए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आईसीसी ने शेयर किया पोस्टर
विराट कोहली द्वारा चेज़ करते हुए सर्वाधिक रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आईसीसी ने पोस्टर शेयर किया है। आईसीसी ने कोहली को 'चेज़ मास्टर' बताते हुए लिखा, "एक और दिन कोहली का एक और रिकॉर्ड।" वनडे में सफल रन चेज़ में कोहली ने सर्वाधिक 5,517-रन बनाए हैं जबकि सचिन ने 5,490-रन बनाए थे।