कोहली ने 49वां वनडे शतक जड़ने के बाद ईडन गार्डन्स के ग्राउंड स्टाफ संग खिंचवाईं तस्वीरें
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे विश्व कप-2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने शतक की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम (कोलकाता) के ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर 49वां वनडे शतक जड़ा। भारत ने मैच में 243 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराया।