कोहली ने एसआरएच के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद नहीं मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल
आरसीबी के क्रिकेटर विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में गुरुवार को एसआरएच के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद जश्न नहीं मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोहली एक समय 31*(16) रन पर थे और उन्होंने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, "काम पूरा नहीं हुआ, वह संतुष्ट नहीं हैं।"