कोहली ने गेंद छोड़ने को लेकर की अश्विन की तारीफ, कहा- दिमाग के ऊपर दिमाग लगाया
विराट कोहली ने आखिरी ओवर में पाकिस्तानी गेंदबाज़ मोहम्मद नवाज़ द्वारा फेंकी गई गेंद छोड़ने को लेकर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मैंने अश्विन को कवर्स के ऊपर मारने को कहा था...लेकिन उन्होंने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया। उनके लिए ऐसा करना बहादुरी का काम था। गेंद की लाइन में आ गए और वाइड करवा दी।"