कोहली ने 'चलेया' गाने पर किया डांस, रीक्रिएट किया शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज़
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में रविवार को फील्डिंग करने के दौरान विराट कोहली ने 'जवान' फिल्म के गाने 'चलेया' पर डांस किया और वह शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज़ रीक्रिएट करते दिखे। आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "शाहरुख खान को टक्कर मिल रही है।" एक फैन ने कमेंट किया, "किंग ऑफ क्रिकेट और किंग ऑफ बॉलीवुड!"