कोहली ने चहल की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद किया 'थप्पड़' वाला जेस्चर, वीडियो हुआ वायरल

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को आईपीएल 2024 के मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद 'थप्पड़' वाला जेस्चर किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कोहली ने मैच में 72 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए। हालांकि, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की।

Load More