कोहली ने भारत की जीत के बाद कोलकाता से बेंगलुरु के लिए इकॉनमी क्लास में भरी उड़ान
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ईडन गार्डन्स में वनडे विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 243 रनों की जीत के बाद कोलकाता से बेंगलुरु के लिए इकॉनमी क्लास में उड़ान भरी जिसका वीडियो सामने आया है। भारत अब टूर्नामेंट का अपना अंतिम लीग मैच 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा।