कोहली ने मैच से पहले राशिद खान को गिफ्ट किया अपना बल्ला, राशिद ने शेयर किया वीडियो

आईपीएल 2022 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मैच से पहले आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने जीटी के उप-कप्तान राशिद खान को अपना बल्ला गिफ्ट किया है। राशिद ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "आपसे मिलकर हमेशा अच्‍छा लगता है विराट कोहली❤️ इस गिफ्ट के लिए शुक्रिया।"

Load More