कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा किसी वनडे विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 80वां रन बनाने के साथ ही 35-वर्षीय कोहली के वनडे विश्व कप 2023 में 674 रन हो गए। पिछला रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने वनडे विश्व कप 2003 में 673 रन बनाए थे।