अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे कोहली

विराट कोहली ने वनडे में 1,213 दिनों बाद शतक जड़ा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 85 गेंदों पर शतक पूरा किया और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह 72वां शतक है। कोहली ने रिकी पॉन्टिंग के 71 अंतर्राष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को पछाड़ा और अब वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक के आंकड़े से पीछे हैं।

Load More