कोहली ने समय खत्म होने की बात कहे जाने के बाद भी जारी रखा अभ्यास, उनका रिऐक्शन हुआ वायरल
नेट्स में अभ्यास के दौरान एक सपोर्ट स्टाफ द्वारा समय समाप्त हो जाने की बात बताए जाने के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभ्यास करना जारी रखा। अभ्यास बंद करने के लिए कहे जाने पर कोहली की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। वीडियो में कोहली को यह कहते हुए सुना गया, "जब दीपक हुड्डा आएंगे, मैं चला जाऊंगा।"