कोहली ने सूर्यकुमार के लिए लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी, उनकी प्रतिक्रिया देने का वीडियो हुआ वायरल

बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह विराट कोहली द्वारा उनके लिए लगाई गई इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सूर्यकुमार की तस्वीर के साथ फायर और क्लैप इमोजी लगाई जिसे देखकर सूर्यकुमार खुश होते दिखे। सूर्यकुमार कहते सुने गए, "भाऊ...मज़ा आ गया...क्लास।"

Load More