कोहली पर अनुष्का की पोस्ट की पत्रकार ने की आलोचना, वीर दास ने कहा- निहायत मूर्खतापूर्ण
विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर अनुष्का शर्मा की पोस्ट की आलोचना करने वाले पत्रकार रोहन दुआ की आलोचना हुई है। कॉमेडियन वीर दास ने लिखा, "यह सवाल उठा रहे हैं...कि...एक पत्नी अपने पति के बारे में क्यों पोस्ट कर रही हैं...निहायत मूर्खतापूर्ण।" एक अन्य ने लिखा, "वह अपने पति...के बारे में बात कर रही है...आपकी समस्या क्या है?"