कोहली बने आईपीएल में 3 टीमों के खिलाफ 1000+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 3 टीमों के खिलाफ 1000+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने 1,000 रन पूरे कर लिए। वह दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी 1,000 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2024 में कोहली अब तक 600+ रन बना चुके हैं।

Load More