कोहली बने आईपीएल में एक मैदान पर 3,000 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ मैच में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल के इतिहास में एक मैदान पर 3,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके बाद इस सूची में एमआई के रोहित शर्मा हैं जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में 2,295 रन बनाए हैं।

Load More