कोहली बने टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी, सहवाग को पछाड़ा
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। डोमिनिका में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट में 34-वर्षीय कोहली ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 8,515 रन बनाए हैं जबकि सहवाग ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 8,503 रन बनाए।