कोहली से आगे हैं बाबर और बुमराह से बेहतर हैं शाहीन: पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ आकिब जावेद
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज आकिब जावेद ने कहा है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली से, जबकि तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से बेहतर हैं। बकौल जावेद, "मुझे लगता है कि बाबर आगे है...वह (कोहली) अपने चरम पर था...लेकिन अब नीचे जा रहा है।" उन्होंने कहा, "शाहीन के पास बुमराह से...अधिक क्षमता है।"