कोहली से छूटे कैच को पंत ने डाइव लगाकर पकड़ा, के.एल. राहुल का रिऐक्शन हुआ वायरल

चट्टोग्राम टेस्ट में बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान नजमुल हुसैन शांतो के बल्ले को छूकर स्लिप में खड़े विराट कोहली के पास गई गेंद उनके हाथों से छटक गई जिसके तुरंत बाद ऋषभ पंत ने डाइव मारकर कैच लपक लिया। कैच के बाद के.एल. राहुल झुककर पंत का अभिवादन करते दिखे और उनके रिऐक्शन का वीडियो वायरल हुआ है।

Load More