कौन अपना शरीर जलाना चाहेगा: यूपी में प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की कोशिश करने वाला किसान
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में बुधवार को किसानों के प्रदर्शन के दौरान बृजपाल नामक 61 वर्षीय किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत करते हुए कहा, "कौन अपना शरीर जलाना चाहेगा, थोड़ी सी उंगली जल जाए तो इंसान दर्द से कराह उठता है...हम मजबूर हैं।" बकौल बृजपाल, उन्होंने कर्ज़ के बोझ के कारण यह कदम उठाया।